Thursday, February 26, 2026
Homeपंजाबआबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, भाजपा के झूठ का...

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, भाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश: कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़, 22 जनवरी | प्रियंका ठाकुर

कथित आबकारी नीति मामले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक केस में दिल्ली की अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बरी किए जाने पर आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। धालीवाल ने अदालत के फैसले को भाजपा की सियासी साजिश पर करारा तमाचा करार दिया।

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के इरादे से अरविंद केजरीवाल को झूठे और बेबुनियाद मामलों में फंसाने की कोशिश की। भाजपा को यह गलतफहमी थी कि केजरीवाल को जेल भेजकर पार्टी को खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन अदालत के फैसले ने उनकी इस साजिश को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी आज पहले से ज्यादा मजबूत होकर उभरी है और पंजाब के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी का विस्तार हो रहा है। अदालत का यह फैसला साबित करता है कि केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित थे।

धालीवाल ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ और दमन के जरिए सच्चाई को दबाने की कोशिश की, लेकिन न्यायपालिका ने सच को सामने ला दिया।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जितना ज्यादा ‘आप’ को दबाने का प्रयास करेगी, पार्टी उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगी। कुलदीप धालीवाल ने भरोसा जताया कि अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति देश को नई दिशा देगी और भविष्य में वे देश की राजनीति में और बड़ी भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments