Tuesday, February 10, 2026
Homeपंजाब‘गैंगस्टरां ते वार’: ऑपरेशन प्रहार-2 के पहले दिन 1200 से अधिक गिरफ्तार,...

‘गैंगस्टरां ते वार’: ऑपरेशन प्रहार-2 के पहले दिन 1200 से अधिक गिरफ्तार, पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़, 9 फरवरी:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान के दौरान राज्यभर में वांछित अपराधियों से जुड़े 2760 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किए गए 72 घंटे के इस विशेष अभियान में लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों की 2,000 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। अभियान की निगरानी के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न जिलों का व्यक्तिगत दौरा किया।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पहले दिन की कार्रवाई में 1895 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1250 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 40 फरार अपराधी और 298 एहतियातन हिरासत में लिए गए लोग शामिल हैं। वहीं 666 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आम नागरिक गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकते हैं।

इसी दौरान पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के 345वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 26.4 किलो हेरोइन, 772 नशीली गोलियां और 12.17 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। अब तक इस अभियान में 48,331 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसके अलावा पुलिस ने 21 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज के लिए भी प्रेरित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments