पीजीजीसीजी-42 में ‘मैथेमेटिक्स एंड होप: फ्रॉम पाई टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन
By Priyanka Thakur
चंडीगढ़:
पीजीजीसीजी-42 के गणित विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (पाई डे) के अवसर पर “मैथेमेटिक्स एंड होप: फ्रॉम पाई (π) टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गणित विभाग की अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रानी के संयोजन में तथा कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) बिनु डोगरा के मार्गदर्शन में किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 14 छात्राओं ने भाग लिया और गणित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। प्रस्तुत किए गए विषयों में “विमेन इन मैथेमेटिक्स: ब्रेकिंग बैरियर्स एंड इंस्पायरिंग होप”, “पाई इन रियल लाइफ एप्लिकेशन्स”, “व्हाई 3.14: द मैथेमेटिकल ब्यूटी बिहाइंड पाई”, “लाइफ एंड कंट्रीब्यूशन्स ऑफ ग्रेट मैथेमेटिशियन्स” और “एप्लिकेशन्स ऑफ डिफरेंशियल इक्वेशन्स इन रियल लाइफ” जैसे विषय शामिल थे।
कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) बिनु डोगरा ने गणित विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर भी गणित के व्यावहारिक और रचनात्मक पहलुओं को समझने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों में नई सोच और शोध की भावना विकसित होती है।
वहीं गणित विभाग की अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रानी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और विषय के प्रति गहरी समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में महक कौशिक (बीएससी द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, मेहक सैनी (बीएससी तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान और मुस्कान सोनी (बीए द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


