Thursday, February 26, 2026
Homeपंजाबश्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर फगवाड़ा में भव्य...

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर फगवाड़ा में भव्य नगर कीर्तन, संगत में दिखा उत्साह

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर फगवाड़ा में भव्य नगर कीर्तन, संगत में दिखा उत्साह

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर फगवाड़ा में भव्य नगर कीर्तन, संगत में दिखा उत्साह |

 श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर फगवाड़ा में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, संगत ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में फगवाड़ा शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन फगवाड़ा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में आरंभ हुआ।

नगर कीर्तन लाइटों वाला चौक, सेंट्रल टाउन, गुड़ मंडी, गांधी चौक, महावीर मार्ग, बांसा वाला बाजार, गौशाला रोड, नाइयां वाला चौक, छत्ती खुही चौक, गुरुद्वारा अकालियां, गोल चौक, गुरुद्वारा मोहल्ला प्रेम नगर खेड़ा रोड, मोहल्ला गुरु नानकपुरा और बिजली घर मॉडल टाउन से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।

इस दौरान पूरे मार्ग पर संगत ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष लगाए, जिससे पूरा फगवाड़ा शहर गुरु महिमा से गूंज उठा। बाजारों में दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया और कई स्थानों पर आकर्षक स्वागती गेट भी लगाए गए।

नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा गुरुबाणी का पाठ किया गया, वहीं युवाओं ने गतके के शानदार जौहर दिखाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं और सेवादारों द्वारा लंगर की सेवा लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरा वातावरण धार्मिक श्रद्धा, भाईचारे और सेवा भावना से सराबोर नजर आया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सेवादारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूती मिलती है।

न्यूज़ बाय: प्रियंका ठाकुर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments