Wednesday, October 22, 2025
Homeपंजाबपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक कल, अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक कल, अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे CM मान

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक कल, अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे CM मान

पंजाब में कल दोपहर 12 बजे कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। इसके बावजूद, वे जनता के हित से जुड़े फैसलों के लिए इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शामिल होंगे।

 

बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री मान की चिंता बरकरार है। वे राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा – “लोगों की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है।”

 

अस्वस्थ होकर भी मुख्यमंत्री का यह कदम जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पंजाब कैबिनेट की इस बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments