Thursday, November 13, 2025
Homeहरियाणाभारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई*  

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई*

 

*हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत सुनिश्चित करने में  निभाई अहम भूमिका*

 

चंडीगढ़, 3 नवंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है और यह उपलब्धि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा निवास में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस विजेता टीम का हिस्सा रही हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। शेफाली ने निर्णायक पारी खेलते हुए 87 रन बनाए और साथ ही दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेफाली का शानदार प्रदर्शन हरियाणा की बेटियों की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प का प्रतीक है, जिस पर पूरे प्रदेश को गर्व है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियाँ आज विभिन्न खेलों में देश का मान बढ़ा रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर , सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments