Saturday, March 7, 2026
Homeपंजाबइंद्रबीर सिंह निज्जर का कांग्रेस पर हमला: सिख विरोधी टिप्पणी पर कड़ी...

इंद्रबीर सिंह निज्जर का कांग्रेस पर हमला: सिख विरोधी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया

चंडीगढ़, 6 दिसंबर


✍️ News Written by Priyanka Thakur

AAP पंजाब के विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने उत्तराखंड कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय का मजाक उड़ाने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रावत एक सिख व्यक्ति को मंच पर बुलाकर “12 बज गए हैं” कहते दिख रहे हैं, जिसे निज्जर ने बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य बताया।

निज्जर ने कहा कि कांग्रेस की यह मानसिकता नई नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे में सर्वाधिक नुक़सान पंजाब के लोगों को सहना पड़ा। उसके बाद पंजाब के जल अधिकार छीनने के प्रयास, 1984 की त्रासदी, ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख नरसंहार कांग्रेस की सिख-विरोधी नीतियों के दर्दनाक उदाहरण हैं। कई आरोपी नेताओं को कांग्रेस में आज भी सम्मान दिया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता के लिए जीवन बलिदान करने वाले गुरु तेग बहादुर जी की शहादत वर्षगांठ के समय ऐसे बयान देना कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करता है।

निज्जर ने कहा कि सिख समुदाय ने हमेशा देश की एकता और सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान की है, लेकिन कांग्रेस लगातार उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने में लगी रहती है।

उन्होंने मांग की कि कांग्रेस तुरंत सिख समुदाय से माफी मांगे और हरक सिंह रावत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments