Tuesday, January 20, 2026
Homeहरियाणाधर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में गूंजी गीता की ध्वनि: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 21 हजार...

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में गूंजी गीता की ध्वनि: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 21 हजार बच्चों सहित कई देशों में हुआ सामूहिक गीता पाठ

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में गूंजी गीता की ध्वनि: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 21 हजार बच्चों सहित कई देशों में हुआ सामूहिक गीता पाठ

चंडीगढ़, 1 दिसंबर — अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत कुरुक्षेत्र केशव पार्क में सोमवार को भव्य वैश्विक गीता पाठ आयोजित हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 21 हजार बच्चों ने एक स्वर में गीता के श्लोकों का पाठ कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण निर्मित किया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति में निहित वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को विश्व पटल पर स्थापित करता है।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। उन्होंने भाग लेने वाले छात्रों के लिए विशेष अवकाश की घोषणा भी की। मंच पर योग गुरु बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का संदेश केवल भारत के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गीता महोत्सव एक वैश्विक उत्सव बन चुका है और कई देश इसमें सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गीता का हर श्लोक जीवन में संतुलन, समभाव और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते’ का उपदेश हर व्यक्ति को आगे बढ़ने और समाज में अनुशासन स्थापित करने का मार्ग दिखाता है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि गीता में आधुनिक विज्ञान, ज्ञान और विकास का मार्ग निहित है। युवा पीढ़ी यदि इन उपदेशों को जीवन में उतार ले तो भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकता है।


✍️ News Written by: Priyanka Thakur
www.24ghantenews.com

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments