Saturday, December 6, 2025
Homeक्रिकेटIPL 2025: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये देगी आरसीबी, घायल...

IPL 2025: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये देगी आरसीबी, घायल प्रशंसकों के लिए फंड बनाएगी टीम

सार

फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा है कि इसके अलावा इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए ‘आरसीबी केयर्स’ नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है।

विस्तार


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में मारे गए 11 प्रशंसकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा है कि इसके अलावा इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए ‘आरसीबी केयर्स’ नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है। बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

दरअसल, आरसीबी ने 18वें सत्र में जाकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता। टीम बुधवार को अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची तो फैंस टीम की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। खिलाड़ियों को विधान सौधा और चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मानित किया जाना था। विधान सौधा में सम्मान कार्यक्रम के बाद खिलाड़ियों को विक्ट्री परेड करते हुए स्टेडियम पहुंचना था। हालांकि, फैंस की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। विधान सौधा से लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक, लाखों की संख्या में फैंस मौजूद रहे। वह किसी भी तरह से स्टेडियम के अंदर जाने के लिए बेताब दिखे। वे पेड़, कार, बस, जो भी ऊंची चीज दिखी, उस पर चढ़ गए। इतना ही नहीं फैंस स्टेडियम की दीवार और फेंसिंग पर चढ़ते भी दिखे।

स्टेडियम के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिर स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत की खबर आई और कई घायल हो गए। उसके बाद से कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार पर बदइंतजामी का आरोप लगाया तो कांग्रेस ने भाजपा पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments