Wednesday, October 22, 2025
Homeक्राइमनिमिष सरीन हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपियों को बटाला से किया गिरफ्तार,...

निमिष सरीन हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपियों को बटाला से किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

अमृतसर/बटाला, 20 सितम्बर:

निमिष सरीन हत्याकांड मामले में अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को बटाला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रजत निवासी मजीठा रोड, आदित्य कुमार निवासी डीएस एस्टेट और सुधांशु शर्मा निवासी मजीठा रोड के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बुधवार रात को निमिष सरीन अपने साथी हरप्रीत सिंह गंजा के साथ कार में जा रहा था। जब वे गोल्डन एवेन्यू इलाके में पहुंचे तो बाइक सवार पांच से छह बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले में निमिष को चौदह गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी हरप्रीत सिंह गंजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हथियार रिकवरी के दौरान पुलिस पर चली गोलियां

गिरफ्तार आरोपी सुधांशु शर्मा से पूछताछ के बाद पुलिस टीम उसे वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन पिस्तौल बरामद किए। लेकिन इस दौरान सुधांशु ने मौका पाकर एक कांस्टेबल की पिस्तौल छीन ली और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें एक गोली सुधांशु शर्मा की टांग में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुरानी रंजिश का नतीजा बनी वारदात

पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश है। वर्ष 2024 में हरप्रीत सिंह गंजा के भाई की हत्या भी इन्हीं आरोपियों के साथियों द्वारा की गई थी। उसी दुश्मनी के चलते बदमाशों ने बुधवार को निमिष और हरप्रीत सिंह गंजा को निशाना बनाया। हमला गंजा को खत्म करने के इरादे से किया गया था, लेकिन गोलियों की बौछार में निमिष की मौत हो गई।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपियों का पता लगाकर तीनों को बटाला से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर को सुधांशु की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किए गए तीन पिस्तौल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments