Thursday, March 26, 2026
Homeचंडीगढ़PGGC-46 में ट्रैफिक सेफ्टी पर अवेयरनेस लेक्चर, विद्यार्थियों को किया जागरूक |...

PGGC-46 में ट्रैफिक सेफ्टी पर अवेयरनेस लेक्चर, विद्यार्थियों को किया जागरूक | 24GhanteNews


Website Script 

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़: पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 की लीगल लिट्रेसी सोसायटी द्वारा ट्रैफिक सेफ्टी और रोड अवेयरनेस विषय पर एक जागरूकता लेक्चर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल स्टेप एकेडमी के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिविल स्टेप एकेडमी से आए विशेषज्ञ विनय जोशी और रवि कुमार ने विद्यार्थियों के साथ ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की डीन डॉ. स्नेह हर्ष इंदर शर्मा और वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक बनाना बेहद जरूरी है।

इसके अलावा लीगल लिट्रेसी सोसायटी से डॉ. मीनाक्षी मदान और डॉ. शेफाली अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण चौबे द्वारा किया गया।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ, जिससे उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरणा मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments