Tuesday, July 1, 2025
Homeपंजाबप्रमुख अकाली नेता कांग्रेस में शामिल

प्रमुख अकाली नेता कांग्रेस में शामिल

प्रमुख अकाली नेता कांग्रेस में शामिल

 

आगामी दिनों में कई मामले सामने आएंगे: बघेल

कांग्रेस की सत्ता में वापसी दीवार पर लिखी है: वड़िंग

 

चंडीगढ़, 16 जून: शिरोमणि अकाली दल (बादल) के तीन प्रमुख नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें सुनाम से राजिंदर दीपा, मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी और अनिल ठाकुर शामिल हैं।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन्हें पार्टी में शामिल कराया।

 

इस अवसर पर इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए, बघेल ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए स्वागत योग्य घटना है, क्योंकि पूरे पंजाब में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का माहौल है।

 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाली घटनाओं की छाया अभी से दिखाई देने लगी है। इस श्रृंखला में, आने वाले दिनों में कई राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे और नेता भी पार्टी में शामिल होंगे।

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने कहा कि यह बात दीवार पर लिखी हुई है कि कांग्रेस सत्ता में वापस आ रही है। उन्होंने बताया कि अन्य पार्टियों के कई नेता उनके संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। जिन नेताओं को जल्द ही पार्टी में शामिल किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, क्योंकि पंजाब में बदलाव की हवा बहने लगी है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग मौजूदा आप सरकार से तंग आ चुके हैं और वे कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

 

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि तीनों नेताओं ने लोगों की सेवा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ये सभी पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होंगे व इनके शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को यह एहसास हो गया है कि केवल कांग्रेस ही अच्छा व प्रभावी शासन दे सकती है और पंजाब व पंजाबियों के हितों की रक्षा कर सकती है।

 

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में, ब्रह्म मोहिंदरा, राणा केपी सिंह, बलबीर सिद्धू, कैप्टन संदीप संधू, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments