Monday, February 16, 2026
Homeदेशहेरोइन–आईसीई सप्लाई चेन का पर्दाफाश, सात तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा...

हेरोइन–आईसीई सप्लाई चेन का पर्दाफाश, सात तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और हथियार बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर:
पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों से जुड़े सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.075 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (आईसीई), एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशीले पदार्थ पाकिस्तान से तस्करी कर सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय मॉड्यूलों तक पहुंचाए जाते थे, जहां से इन्हें पूरे राज्य में वितरित किया जा रहा था। मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है।

पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले 225 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया। इसके बाद तकनीकी जांच और पूछताछ के जरिए सप्लाई चेन को तोड़ते हुए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से अलग-अलग चरणों में बड़ी मात्रा में हेरोइन और आईसीई बरामद हुई।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी पहले से आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय तस्करों से संपर्क में थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments