Tuesday, January 20, 2026
HomeहरियाणाPunjab Politics: जगमीत बराड़ समेत चार बड़े नेता भाजपा में शामिल, पार्टी...

Punjab Politics: जगमीत बराड़ समेत चार बड़े नेता भाजपा में शामिल, पार्टी को मिली मजबूती

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला, जब कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े चार प्रमुख नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम से पंजाब भाजपा को बड़ी मजबूती मिली है। कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, पूर्व विधायक रिपजीत बराड़, शिअद (पुनर सुरजीत) के नेता चरणजीत बराड़ और पंजाब के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी ओंकार सिद्धू ने चंडीगढ़ में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी नेताओं ने नए शामिल हुए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया और इसे पंजाब भाजपा के लिए एक अहम उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना इस बात का संकेत है कि लोग राज्य के विकास और स्थिर राजनीति के लिए भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला पंजाब की भलाई को ध्यान में रखकर लिया गया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस मौके पर स्पष्ट किया कि भाजपा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है और नए चेहरों के जुड़ने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

वहीं, पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा पंजाब को विकास की नई दिशा देने में सक्षम है। इस राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी चुनावों से पहले भाजपा के लिए बड़ा संबल माना जा रहा है।

News written by: Priyanka Thakur

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments