Friday, December 26, 2025
Homeहरियाणाराखीगढ़ी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए केंद्रीय बजट में 500 करोड़...

राखीगढ़ी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए केंद्रीय बजट में 500 करोड़ का प्रावधान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 26 दिसंबर:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली सभ्यता की साक्षी राखीगढ़ी को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार भी राखीगढ़ी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री राखीगढ़ी में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने हड़प्पा ज्ञान केंद्र का उद्घाटन भी किया। महोत्सव में शिल्प मेला, विरासत दौड़, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामीण खेल, प्रश्नोत्तरी और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने राखीगढ़ी और राखी शाहपुर गांवों को 21-21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों पंचायतों की मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी वही भूमि है, जहां हजारों वर्ष पूर्व हड़प्पा सभ्यता का उत्कर्ष हुआ और जो आज भी सुव्यवस्थित नगर नियोजन और जल प्रबंधन की मिसाल प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। राखीगढ़ी को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं। प्रदेश सरकार यहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और शोध केंद्र विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments