Wednesday, September 3, 2025
Homeचंडीगढ़सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा भाजपा में शामिल

सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा भाजपा में शामिल

सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा भाजपा में शामिल

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा और पूर्व सांसद श्रीमती परनीत कौर की अगवाई में सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा भाजपा में शामिल

आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय में सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा और पूर्व सांसद श्रीमती परनीत कौर ने उनका पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।

श्री अश्वनी शर्मा ने करुण कौड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक समझ और सामाजिक कार्यों से पार्टी को बहुत लाभ होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि करुण कौड़ा पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने और पार्टी के आधार को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसके बाद श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि “भाजपा लोगों की पार्टी है और यह जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में करुण कौड़ा की मजबूत पकड़ और सरपंच यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उनका अनुभव पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

करुण कौड़ा ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-हितैषी नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने का संकल्प लिया।

इस के इलावा जसवंत सिंह सरपंच रौणी, भगवंत सिंह लोकसभा प्रभारी, हितेश कौरा, सुंदर सिंह, गुरशेर सिंह, नरिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह और गुरमेल सिंह आदि भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments