Tuesday, July 1, 2025
Homeचंडीगढ़बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कुटुंब की महिमा पर संगोष्ठी आयोजित

बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कुटुंब की महिमा पर संगोष्ठी आयोजित

बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कुटुंब की महिमा पर संगोष्ठी आयोजित

चण्डीगढ़ : अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, पंचकूला एवं राष्ट्रीय कवि संगम, चण्डीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा दिए गए विषय कुटुंब की महिमा पर आधारित काव्य पाठ हुआ जिसका शुभारंभ सोमेश गुप्त की सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम संचालिका श्रीमती संतोष गर्ग ने बताया कि संस्था के संरक्षक एवं ट्रस्टी रमेश मित्तल ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। विशिष्ठ अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, प्रांतीय मार्गदर्शक कृष्णा गोयल, उपाध्यक्ष अरुणा डोगरा शर्मा, सचिव विजेंद्र चौहान, मोहाली अध्यक्ष रंजन मगोत्रा, पंचकूला अध्यक्ष नवदीप बंसल व पंचकूला उपाध्यक्ष नीरू मित्तल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव अनिल शर्मा चिंतक ने किया।
काव्य पाठ करने वालों में पंचकूला इकाई के सचिव गौरव शर्मा, नीना बजाज, नीरज शर्मा, सुषमा जोशी, आशा रानी, रेखा सवाहने, सरोज चोपड़ा, फतेहाबाद से सुमन लता, रेनू अब्बी, प्रेरणा तलवार, सुशील चोपड़ा आदि कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से कुटुंब विषय पर संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में परिस्थितियों को देखते हुए, बिखरते परिवारों के रिश्तों को स्वार्थ की परतों से बचाना ज़रूरी हो गया है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान अति आवश्यक है। रिश्तों के पुलों को टूटने से बचाना होगा। सुखी परिवार के लिए प्यार और विश्वास की नींव को मजबूत बनाना भी जरूरी है। सबसे बढ़कर हमें अपनी भारतीय संस्कृति के खान-पान, रीति-रिवाजों के संस्कारों की जड़ों से जुड़कर रहना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments