पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाली शहीदी सभा के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता और समयबद्ध प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
चंडीगढ़ में शहीदी सभा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे जिले को सेक्टरों में विभाजित किया जाए और हर सेक्टर की निगरानी पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारी करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 300 मोबाइल शौचालय, प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही 200 ई-रिक्शा और 200 शटल बसें निशुल्क सेवा के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
भगवंत सिंह मान ने निर्देश दिए कि पवित्र नगरी में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, 20 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जाएं और सफाई व्यवस्था के लिए आधुनिक मशीनों व पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती हो।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी विभागों का संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें टोल-फ्री नंबर की सुविधा हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहीदी सभा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए और इसकी व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिबजादा जोरावर सिंह, साहिबजादा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की महान शहादत पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है और उनकी स्मृति में आयोजित शहीदी सभा को सुव्यवस्थित बनाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी


