Tuesday, October 21, 2025
Homeपंजाबकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पंजाब दौरा, बाढ़ पीड़ित किसानों...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पंजाब दौरा, बाढ़ पीड़ित किसानों से मुलाकात

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल करेंगे पंजाब का दौरा, बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलेंगे

चंडीगढ़, 03 सितंबर:
पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित जिलों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब पहुंचेंगे। इस संबंध में उन्होंने आज पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री कल सुबह अमृतसर आएंगे और वहां से सीधे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से मुलाकात करेंगे। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद वे अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें मौजूदा हालात और किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के उपायों पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में श्री चौहान ने पंजाब में बाढ़ से हुए फसलों के भारी नुकसान पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में हरसंभव मदद की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments