Thursday, November 27, 2025
Homeक्राइमभ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: विजीलैंस ब्यूरो ने 5 लाख रिश्वत मांगने...

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: विजीलैंस ब्यूरो ने 5 लाख रिश्वत मांगने पर ASI गिरफ्तार

Written By: Priyanka Thakur
📍 चंडीगढ़ | 26 नवंबर, 2025


भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत विजीलैंस ब्यूरो ने थाना भोगपुर, जिला जालंधर में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह को 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लागू की गई जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला मकसूदां निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर सामने आया। शिकायतकर्ता को थाना भोगपुर में दर्ज एक मामले में आरोपी बनाया गया था। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने उसे गिरफ्तार न करने, पिस्तौल की बरामदगी न दिखाने और सह-आरोपी सुरजीत सिंह के लिए रिमांड न मांगने के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर सबूत के रूप में विजीलैंस को उपलब्ध कराए। बातचीत के दौरान रिश्वत राशि कम करके 2 लाख रुपये करने की भी बात सामने आई।

प्रवक्ता के अनुसार, जांच में एसएचओ राजेश कुमार की संलिप्तता का अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला, हालांकि आगे जांच में उनकी भूमिका भी खंगाली जाएगी।

एएसआई के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments