जय श्री रामलीला मंच द्वारावरिष्ठ कलाकार वंदन एवं रामलीला कलाकार गौरव सम्मान समारोह आयोजित
चण्डीगढ़ : जय श्री रामलीला मंच, चण्डीगढ़ की ओर से “वरिष्ठ कलाकार वंदन एवं रामलीला कलाकार गौरव सम्मान समारोह-2026” का आयोजन टैगोर, चंडीगढ़ में किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मनीष तिवारी थे।
संस्था के चेयरमैन एच. एस. लक्की, अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस और राजीव मोदगिल सलाहकार, जय श्री रामलीला मंच और संस्था के कार्यकारिणी के सदस्यों ने उनका औपचारिक स्वागत एवं अभिवादन किया। कार्यक्रम में मंच के सलाहकार श्री राजीव मोदगिल, चीफ पैट्रन राहुल बाम्बा तथा समन्वयक संजीव कोहली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजक संस्था के प्रधान विकास सोनी ने कहा कि रामलीला की परंपरा को आगे बढ़ाने में वरिष्ठ कलाकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इन कलाकारों ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा मंच, अभिनय और सांस्कृतिक गतिविधियों को समर्पित किया है। और इनके अनुभव और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी इस समारोह का प्रमुख उद्देश्य है।
मंच के निर्देशक प्रदीप ने सांसद का अभिनंदन करते हुए रामलीला मंचन हेतु ग्राउंड की परमिशन के उनके सहयोग की प्रशंसा की।
उन्होंने बताया कि इस समारोह के माध्यम से उन कलाकारों को सम्मानित किया गया है, “mजिनके योगदान से हमारी रामलीला एवं सांस्कृतिक परंपरा जीवित है।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कला एवं नाट्य संस्थाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मंथन आर्ट चंडीगढ़ से हीरा सिंह की टीम, नवरंग नाट्य मंच की और से नरेंद्र गुप्ता, रामकृष्ण ड्रामाटिक क्लब फिरोजपुर की ओर से चरण दास बेरी एवं मानविका ने अपनी प्रस्तुति दी, साथ ही श्री रामलीला युवा मंच पंचकूला की ओर से इंद्रजीत शर्मा जी ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का समापन अमित सूरी, महासचिव ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव से किया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर संजीव कोहली और डॉ लोकेश शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा इस वर्ष 10 – 20 अक्टूबर 2026 तक हाईटेक रामलीला का मंचन धूमधाम से किया जाएगा और विजयदशमी का पर्व भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।


