शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका!*
*पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमोहिंदर सिंह मजीठा आप में शामिल*
*सीएम मान ने राजमोहिंदर सिंह मजीठा, हेमिंदर सिंह मजीठा और सुखदीप सिंह मजीठा का आप परिवार में स्वागत किया*
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अनुभवी नेता ‘रंगला पंजाब’ के हमारे सपने को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
चंडीगढ़, 25 मई
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, जबकि माझा में आम आदमी पार्टी को महत्वपूर्ण मजबूती मिली है। सोमवार को वरिष्ठ अकाली नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य और मुख्य खालसा दीवान के प्रमुख राजमोहिंदर सिंह मजीठा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजमोहिंदर सिंह मजीठा का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। राजमोहिंदर सिंह मजीठा के साथ पूर्व आरटीआई आयुक्त हेमिंदर सिंह मजीठा और खालसा दीवान के मुख्य सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर मजीठा निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार के विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और नेता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, “आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य जुड़े हैं। पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां, पूर्व राज्यसभा सांसद और मुख्य खालसा दीवान के प्रमुख एस. राजमोहिंदर सिंह मजीठा जी, पूर्व आरटीआई आयुक्त हेमिंदर सिंह मजीठा जी और वर्तमान मुख्य खालसा दीवान सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा जी, पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए हैं। मैं इन सभी का पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।”
मान ने आगे कहा, “पंजाब के कल्याण और बेहतरी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध ऐसे अनुभवी नेताओं का समर्थन ‘रंगला पंजाब’ के सपने को और मजबूत करेगा। आप सरकार पंजाब की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”


