Homepunjabमलोया स्मॉल फ्लैट्स के निवासियों को मिली किराये और ब्याज में राहत,...

मलोया स्मॉल फ्लैट्स के निवासियों को मिली किराये और ब्याज में राहत, हरिशंकर मिश्रा ने सीएचबी का जताया आभार

मलोया स्मॉल फ्लैट्स के निवासियों को मिली किराये और ब्याज में राहत, हरिशंकर मिश्रा ने सीएचबी का जताया आभार

चण्डीगढ़ : मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले हजारों परिवारों को किराये और बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज से राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ हरिशंकर मिश्रा ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डी. कार्तिकेयन, आईएएस से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि मलोया स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवार लंबे समय से मासिक किराये और बकाया किराये पर लगने वाले 12.50 प्रतिशत ब्याज के कारण आर्थिक परेशानी झेल रहे थे। उन्होंने इन परिवारों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसके साथ ही प्रशासन और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के समक्ष भी यह मामला लगातार उठाया गया।

मिश्रा ने कहा कि अब इस संबंध में जरूरी फैसले पास हो चुके हैं। मुलाकात के दौरान डी. कार्तिकेयन ने उन्हें आश्वासन दिया कि बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इन फैसलों को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इससे हजारों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

हरिशंकर मिश्रा ने सीईओ का धन्यवाद करते हुए कहा कि गरीब परिवारों की परेशानी को समझते हुए सकारात्मक कदम उठाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मलोया स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले परिवारों के लिए यह बड़ी राहत होगी। लंबे समय से इन परिवारों की मांग थी कि सभी फ्लैट्स का किराया एक समान किया जाए और कोविड काल सहित अन्य अवधि में लगाए गए ब्याज को माफ किया जाए।

मिश्रा ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार और राहत दिलाना रहा है। उन्होंने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि फैसलों को जल्द जमीन पर लागू किया जाएगा, ताकि हजारों परिवारों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments