विश्व प्रसिद्ध श्री कृष्ण लीला लाइट साइट और साउंड शो का आयोजन 2 सितंबर को
चण्डीगढ़ : थियेटर आर्टस, चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी तथा डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर अफेयर्स, चंडीगढ़ के सहयोग से 2 सितंबर को विश्व प्रसिद्ध श्री कृष्ण लीला लाइट, साइट एंड साउंड शो का मंचन किया जाएगा।
इस शो में श्री कृष्ण जी के जन्म से लेकर, बाल अवस्था, युवावस्था, रासलीला, कंस वध तक की सभी लीलाओं को बहुत ही बाखूबी से लाइट साउंड और स्क्रीन, नाटक और संगीतमय रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। अब तक इस नाटक की देश और विदेशों में इसकी 250 से ऊपर प्रस्तुतियां हो चुकी है। इस का लेखन जय प्रकाश भट्ट तथा निर्देशन जाने माने निर्देशक राजीव मेहता द्वारा किया गया है।
देवकी और वासुदेव की विवाह से लेकर बालकृष्ण द्वारा माखन चोरी प्रसंग। गोपियों की मटकियां फोड़ना। गोपियों द्वारा यशोदा मैया को नटखट कान्हा की शिकायत करना। पवित्र नदी यमुना का पानी जहरीला करने पर कालिया नाग को यमुना नदी छोड़ने पर विवश करना। देवराज इन्द्र के प्रकोप द्वारा भयंकर वर्षा करने पर बृजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठाना,
इसके उपरान्त राधा कृष्ण और गोपियों द्वारा रास लीला और अंत में भावपूर्ण दृष्य जैसे कि यशोधा मैया और बाबा नंद को श्री कृष्ण के वास्तविक माता पिता देवकी और वासुदेव के बारे में पता चलना और धोखे से कंस के बुलावे पर श्री कृष्ण और बलराम का मथुरा पहुंच कर कंस और अन्य राक्षसों का वध करना सभी लीलाओं को बहुत ही प्रभाव शाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा ।
इस भव्य शो में ट्राइसिटी के जाने माने 30 कलाकार योगेश अरोड़ा, रमेश कुमार भारद्वाज राजीव मेहता, सतपाल सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, आशा सकलानी, भूपिन्दर सिंह संधू , रविंद्र सिंह रावत ,राहुल वर्मा, मुकेश चंदेलिया, रितिका चंदेलिया, गीता गांधी, जतिंदर सिंह शम्मी, दीपक, दिलप्रीत कौर,दीक्षा गुलाटी, अमरप्रीत सिंह घुग्गी, साजन कुमार, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, अवदेश कुमार, सहिल ग्रोवर, आरव अरोड़ा , गुरप्रीत कौर और विनय निभा रहे है।
इस नाटक का एक और शो का मंचन 4सितंबर को शो जन्माष्टमी की रात को श्री राम कृष्ण मंदिर सेक्टर 11,सनातन धर्म मंदिर में भी किया जाएगा।


