समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे सभी व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रयासों की सराहना और सम्मान करना रोट्रैक्टर्स की जिम्मेदारी है : रोटरैक्टर ऋतिक नागपाल
डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट ऑर्गेनाइजेशन 3080 ने आयोजित की वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस
चण्डीगढ़ : डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट ऑर्गेनाइजेशन 3080 ने एसडी कॉलेज, चंडीगढ़ में अपना वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस सम्मेलन में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से युवा नेतृत्वकर्ताओं और समाज परिवर्तन के लिए कार्य कर रहे युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में 30 से अधिक रोटरैक्ट क्लबों की सहभागिता रही, जिनके सदस्यों ने अपने कार्यकाल के दौरान सामुदायिक सेवा, सामाजिक कल्याण, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जन-जागरूकता के क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को प्रस्तुत किया।
यह सम्मेलन विभिन्न क्लबों के लिए अपनी उपलब्धियों, नवाचारी सेवा परियोजनाओं तथा पूरे रोटरी वर्ष के दौरान समाज में किए गए सकारात्मक योगदान को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना। विस्तृत प्रस्तुतियों के माध्यम से रोटरैक्टर्स ने सामाजिक चुनौतियों के समाधान और जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न पहलों की जानकारी साझा की।
वर्षभर के दौरान उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए कई क्लबों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इन पुरस्कारों के माध्यम से सेवा, नेतृत्व, परियोजना क्रियान्वयन और समग्र सामुदायिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता दी गई।
सम्मेलन का एक विशेष सत्र ट्राइसिटी क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवियों और सामुदायिक नेताओं को सम्मानित करने के लिए समर्पित रहा। डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट ऑर्गेनाइजेशन 3080 ने सामाजिक विकास, मानव सेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके समर्पित प्रयासों के सम्मान में उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (डीआरआर) रोटरैक्टर ऋतिक नागपाल ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे सभी व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रयासों की सराहना और सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है, जिसमें स्वयं रोटरैक्ट भी शामिल है। यह डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस केवल उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए नहीं, बल्कि प्रभावशाली सेवाओं को मान्यता देने और समाज के प्रति अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किया गया है।”
सम्मेलन का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर ‘सेवा सर्वोपरि’ के रोटरैक्ट सिद्धांत को दोहराते हुए युवा नेतृत्वकर्ताओं को समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया गया।


