Homepunjabहरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी*

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षास्किलइनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी*

 

*ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात*

 

*हरियाणा के युवाओं के लिए वैश्विक स्किल और रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी पर जोर*

चंडीगढ़, 9 सितंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म, निवेश तथा युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, तकनीक, इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और लोगों के बीच संपर्क लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हरियाणा के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ राज्य स्तर पर सहयोग को और मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते संबंधों का लाभ हरियाणा के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, उद्यमियों और उद्योगों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्किल, रिसर्च, इनोवेशन और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग से हरियाणा के विकास को नई गति दी जा सकती है।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री अजय कुमार, विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री पवन चौधरी, विदेश सहयोग विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती हिना बिंदलिश सहित ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बिजनेस काउंसिल से जुड़े प्रतिनिधि एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने तथा दोनों पक्षों के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस सहयोग को और अधिक मजबूत करने के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

*यूनिवर्सिटी और इनोवेशन में सहयोग पर विशेष जोर*

बैठक में हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कृषि, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज तथा संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लेकर हरियाणा में इनोवेशन, रिसर्च और इंडस्ट्री-एकेडमिया पार्टनरशिप को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने हरियाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रिसर्च एवं इनोवेशन हब तथा नई तकनीकों से जुड़े प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने में ऑस्ट्रेलिया के सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

*हरियाणा के युवाओं को वैश्विक स्किल से जोड़ने की पहल*

बैठक में हरियाणा के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्किल प्रदान करने और उन्हें वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों तथा हरियाणा के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्किल यूनिवर्सिटीज के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। दोनों पक्षों ने उद्योग की जरूरतों के अनुरूप स्किल ट्रेनिंग, आधुनिक पाठ्यक्रम, अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण, प्रमाणन और रोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरियाणा के युवाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया में हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के अनुरूप प्रशिक्षण एवं स्किल डेवलपमेंट में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

*कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग की संभावनाएं*

बैठक में कृषि के क्षेत्र में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता को जोड़ने पर भी चर्चा हुई। प्रिसिजन एग्रीकल्चर, पानी की बचत वाली खेती, क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर, मिट्टी की सेहत, फार्म मैकेनाइजेशन, डेयरी टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन और एग्री इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।

*ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी में सहयोग*

ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर एनर्जी, बैटरी स्टोरेज, रिन्यूएबल एनर्जी, वेस्ट-टू-एनर्जी और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और ऑस्ट्रेलिया की तकनीकी विशेषज्ञता को साथ लाकर क्लीन एनर्जी और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के क्षेत्र में नई परियोजनाएं विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

*निवेश और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा*

बैठक में ऑटोमोबाइल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, एग्रीटेक, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्री 4.0 जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मजबूत औद्योगिक अर्थव्यवस्था, विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन और तेजी से विकसित हो रहा इनोवेशन इकोसिस्टम ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

*स्पोर्ट्स और टूरिज्म में भी सहयोग की संभावनाएं*

बैठक में स्पोर्ट्स साइंस, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग, एथलीट डेवलपमेंट और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती और बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों में ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता का लाभ हरियाणा के खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण दिया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्किल, इनोवेशन, स्पोर्ट्स और टूरिज्म के माध्यम से दोनों देशों के युवाओं और संस्थानों के बीच पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट को और मजबूत किया जा सकता है।

क्रमांक : 2026

सुमित चावला

आईटीआई की एससीवीटी ट्रेड्स में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तिथि 19 सितंबर तक बढ़ी

चंडीगढ़, 9 सितंबर -हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों पर ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2026 तक बढ़ा दी है। यह दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर नए ऑनलाइन आवेदन पत्र भी आमंत्रित किए जा रहे हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान स्तर पर होने वाली यह दाखिला प्रक्रिया नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगी तथा इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 सितंबर, 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक अपना मेरिट कार्ड संबंधित संस्थान में जमा करवाना होगा। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में स्वयं उपस्थित होना होगा और मौके पर ही दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी।

अभ्यर्थी दाखिला पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और संस्थानवार रिक्त सीटों की संख्या भी पोर्टल पर देख सकते हैं। विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि इस एससीवीटी दाखिले के आधार पर पूर्व में एनसीवीटी में लिया गया दाखिला रद्द नहीं किया जाएगा। सत्र 2026-27 की विवरण पुस्तिका में वर्णित अन्य सभी नियम व शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments