Homeहरियाणाहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी...

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 31 अगस्त – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्र के लिए उनके असाधारण योगदान और उनके विशिष्ट सार्वजनिक जीवन को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि श्री प्रणब मुखर्जी एक प्रख्यात राजनेता थे जिन्होंने भारत के लोकतांत्रिक एवं संसदीय संस्थानों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राज्यपाल ने कहा कि जनसेवा, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति श्री प्रणब मुखर्जी की प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments