Homepunjab3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

चंडीगढ़, 10 जुलाई :


पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान राजस्व हलका धौल खुर्द, सब-रजिस्ट्रार मलौद, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी गुरजीत सिंह को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव धौल खुर्द, थाना मलौद, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता के माता-पिता का वर्ष 2016 में निधन हो गया था और उसकी माता के नाम पर गांव धौल खुर्द में 3 बिस्वे का एक प्लॉट था। इस प्लॉट की विरासती इंतकाल शिकायतकर्ता तथा उसके छह भाई-बहनों के नाम दर्ज किया जाना था।

शिकायतकर्ता ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर पटवारी गुरजीत सिंह को सौंप दिए। आरोपी ने दस्तावेज अपने पास रख लिए और इंतकाल दर्ज करने के लिए 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध किए जाने पर आरोपी पटवारी के साथ 3500 रुपये में सौदा तय हो गया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी।

अवैध रिश्वत देने के लिए तैयार न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 3500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

———

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments