Homeहरियाणाकुमारी सैलजा का भाजपा पर हमला: महिलाओं के लिए 2100 रुपये की...

कुमारी सैलजा का भाजपा पर हमला: महिलाओं के लिए 2100 रुपये की योजना सिर्फ चुनावी जुमला

कुमारी सैलजा का भाजपा पर हमला: महिलाओं के लिए 2100 रुपये की योजना सिर्फ चुनावी जुमला

चंडीगढ़, 26 सितंबर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के साथ छलावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शुरू की गई लाड़ो लक्ष्मी योजना और 2100 रुपये प्रति माह देने का वादा भी जनता को गुमराह करने का एक चुनावी हथकंडा है।

सैलजा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में सभी महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में योजना इतनी शर्तों से भरी है कि अधिकांश महिलाएं इससे बाहर रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि योजना में आय सीमा एक लाख रुपये तय की गई है, जबकि अन्य राज्यों में यह सीमा 1.20 लाख से 2.50 लाख रुपये तक है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब भाजपा ने संकल्प पत्र में सभी महिलाओं को लाभ देने का वादा किया था, तो फिर आय सीमा जैसी शर्त क्यों लगाई गई? क्या महिलाओं का सशक्तिकरण व अधिकार महज 2100 रुपये में खरीदे जा सकते हैं?

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा का मकसद वास्तविक महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि चुनावी राजनीति है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए ठोस नीतियां बनाईं और उन्हें जमीन पर लागू किया। आने वाले समय में कांग्रेस महिलाओं को उनका वास्तविक हक और सम्मान दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments