Wednesday, October 22, 2025
Homeहरियाणाजापान में गूंज रहा शाश्वत गीता संदेश

जापान में गूंज रहा शाश्वत गीता संदेश

जापान में गूंज रहा शाश्वत गीता संदेश

चंडीगढ़, 22 अक्तूबर — हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जापान के ओसाका स्थित भारतीय दूतावास के काउंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया श्री चंद्रू अप्पार को श्रीमद्भागवत गीता (जापानी संस्करण) की 100 प्रतियाँ भेंट की गईं। ओसाका विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर श्री विकास पांडे तथा  वर्तमान में टोक्यो में रह रही कुरुक्षेत्र की मूल निवासी सुश्री निकिता ने इन प्रतियों को औपचारिक रूप से भेंट किया।

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की संयुक्त निदेशक हीना बिंदलिश, विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार  पवन चौधरी, केडीबी के मानद सचिव  उपेंद्र सिंघल एवं एचएसआईआईडीसी के महाप्रबंधक संजय गर्ग भी जुड़े।

इस कार्यक्रम में जापान सहित अन्य देशों में गीता के शाश्वत संदेश के प्रसार पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सीजीआई ओसाका श्री अप्पार  ने जापानी छात्रों के लिए ऑनलाइन गीता शिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक मनाया जाएगा, इस दौरान 51 देशों में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर सीजीआई, ओसाका से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव तथा आगामी सूरजकुंड मेले में जापानी प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

Previous article
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, वृद्धजनों संग बाँटी खुशियाँ चंडीगढ़, अक्टूबर 21: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्हें मिठाइयाँ वितरित कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने वृद्धजनों के साथ आतिशबाजी कर इस उत्सव की खुशियाँ सांझा कीं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के वृद्धाश्रम में पहुंचकर सम्माननीय वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाना एक अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी और आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, जो हमें यह सिखाता है कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत्व का प्रकाश झिलमिलाता हो। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव श्रीमती सविता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Next article
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments