Tuesday, January 20, 2026
Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का अनुभव मन की बात में...

प्रधानमंत्री मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का अनुभव मन की बात में किया साझा

Written by: Priyanka Thakur

चंडीगढ़, 30 नवंबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि यहाँ महाभारत के युद्ध को 3डी लाइट, साउंड शो और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिसे देखकर वह प्रभावित हुए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले 25 नवंबर को वे कुरुक्षेत्र पहुँचे थे, जहाँ ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होना उनके लिए विशेष क्षण था। उन्होंने यह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्वभर के लोग गीता के दिव्य संदेश से प्रेरित हो रहे हैं। महोत्सव में यूरोप और सेंट्रल एशिया सहित कई देशों की सक्रिय भागीदारी रही।

उन्होंने यह भी बताया कि इस माह सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति दी गई और यूरोप के लातविया में भी यादगार गीता महोत्सव आयोजित हुआ, जिसमें कई देशों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments