Thursday, December 25, 2025
Homeचंडीगढ़क्रिसमस प्रेम, शांति और आशा का पर्व: रेव. राजन शारदा

क्रिसमस प्रेम, शांति और आशा का पर्व: रेव. राजन शारदा

चंडीगढ़ — क्राइस्ट चर्च सीएनआई, सेक्टर 18 में पवित्र क्रिसमस पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में मंडली के सदस्य, परिवार, युवा और बच्चे चर्च परिसर में एकत्रित हुए और प्रभु यीशु मसीह के जन्म का स्मरण करते हुए आराधना व प्रार्थनाओं में सम्मिलित हुए।

क्रिसमस आराधना का नेतृत्व रेव. राजन शारदा, प्रेस्बिटर इंचार्ज, क्राइस्ट चर्च सीएनआई ने किया। अपने प्रेरणादायक संदेश में उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल उत्सव नहीं, बल्कि परमेश्वर के प्रेम, नम्रता, शांति और आशा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानवता को प्रेम, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाने के लिए हुआ।

रेव. राजन शारदा ने मंडली से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में प्रेम, क्षमा, नम्रता और सेवा के मूल्यों को अपनाकर मसीह के प्रकाश को समाज में फैलाएं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब दुनिया अनेक चुनौतियों से गुजर रही है, तब क्रिसमस का संदेश मानवता को एक-दूसरे से जोड़ने और शांति की राह दिखाने का कार्य करता है।

इस अवसर पर क्राइस्ट चर्च सीएनआई के सचिव स्टीफन प्रकाश मसीह ने बताया कि विशेष रूप से देश और विश्व में शांति, सौहार्द और एकता के लिए सामूहिक प्रार्थनाएँ की गईं। कार्यक्रम के दौरान भजनों का गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम का समापन संगति, आपसी मेलजोल और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएँ देकर किया गया। क्राइस्ट चर्च सीएनआई, सेक्टर 18 ने प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं के अनुरूप प्रेम, सेवा और मानव कल्याण के मूल्यों को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments