Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा की कानून व्यवस्था पर हुड्डा का तीखा वार, सैनी सरकार को...

हरियाणा की कानून व्यवस्था पर हुड्डा का तीखा वार, सैनी सरकार को ठहराया नाकाम

हरियाणा की कानून व्यवस्था पर हुड्डा का तीखा वार, सैनी सरकार को ठहराया नाकाम

चंडीगढ़: हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सैनी सरकार पर तीखा हमला बोला है। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा आज पूरे देश में सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हत्या, लूट, फिरौती और गैंगवार जैसी घटनाएं रोजमर्रा की बात बन चुकी हैं। अलग-अलग आपराधिक गिरोह खुलेआम सक्रिय हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों में डर इतना बढ़ गया है कि वे घर से निकलने से पहले भी सोचने को मजबूर हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और प्रशासन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

राम रहीम को मिली पैरोल के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यह विषय उनका नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पैरोल से जुड़ा फैसला अदालत का होता है और इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार से मांग की कि वह कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दे और अपराध पर तत्काल अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments