Tuesday, February 10, 2026
Homeक्राइमअमृतसर में पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश नाकाम, आरडीएक्स आधारित IED के साथ...

अमृतसर में पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश नाकाम, आरडीएक्स आधारित IED के साथ आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 10 फरवरी:
पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाए रखने के लिए चल रही मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। खुफिया सूचना के आधार पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार उर्फ गज्जू, निवासी चमरंग रोड, अमृतसर के रूप में हुई है, जो एक सैलून में सहायक के तौर पर काम करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहा था और एन्क्रिप्टेड मोबाइल ऐप्स के माध्यम से उनके संपर्क में था।

डीजीपी ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने विदेशी हैंडलर के निर्देश पर शहर के बाहरी इलाके से आईईडी की खेप प्राप्त की थी। सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए इस आईईडी को धातु की बजाय पीवीसी पाइप की केसिंग में छिपाया गया था। पुलिस अब इस विस्फोटक डिवाइस की सप्लाई चेन और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर मान ने बताया कि आरोपी वर्ष 2022 में अपने विदेशी हैंडलर के पंजाब दौरे के दौरान उसके संपर्क में आया था। शुरुआत में उसे छोटी रकम देकर भरोसे में लिया गया और बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया गया।

इस मामले में थाना एसएसओसी अमृतसर में 9 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है और राज्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments