गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 13 कृषि सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे
– कृषि मंत्री ने नव-नियुक्त ए.एस.आईज़. को बधाई दी; ईमानदारी से किसानों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया
– मुख्यमंत्री मान की अगुवाई वाली सरकार के सत्ता संभालने से अब तक कृषि विभाग में 133 ए.एस.आईज़. और 200 ए.डी.ओज़. हुये भर्ती: खुड्डियां
चंडीगढ़, 11 फरवरीः
राज्य के कृषि आधारभूत ढांचे और जमीनी स्तर पर सेवाओं के विस्तार को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां अपने कार्यालय में 13 नव-नियुक्त कृषि सब-इंस्पेक्टरों (ए.एस.आई.) को नियुक्ति पत्र सौंपे।
नव-नियुक्त ए.एस.आईज़. को सरकार की प्रगतिशील नीतियों और किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें बधाई दी और पूर्ण ईमानदारी एवं समर्पण के साथ राज्य के किसानों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों से कहा कि आपका आचरण और जिम्मेदारी कृषि क्षेत्र की समृद्धि पर सीधा प्रभाव डालेगी क्योंकि आप आज देश के ‘अन्नदाता के प्रति अपनी जिम्मेदारी से जुड़ रहे हैं।
कृषि विभाग में कर्मचारी सेवाओं के विस्तार पर सरकार द्वारा दिया जा रहा निरंतर ध्यान विस्तार से बताते हुए सरदार खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार के सत्ता संभालने से अब तक कृषि विभाग में 133 कृषि सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आईज़.) और 200 कृषि विकास अधिकारी (ए.डी.ओज़.) की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि ये भर्तियां विभाग में नई ऊर्जा का संचार कर रही हैं और किसानों को प्रभावी ढंग से सेवा प्रदान करने की हमारी क्षमता को और मजबूत कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर इन भर्तियों से विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा गया है, जो पंजाब के लोगों को कुशल और पारदर्शी ढंग से सेवाएं प्रदान करने के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव अर्शदीप थिंद, निदेशक कृषि गुरजीत सिंह बराड़ और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


