Tuesday, March 17, 2026
Homeचंडीगढ़सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 में नए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 में नए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़, 15 मार्च:
चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में लगाए गए नए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इन कैमरों की स्थापना के लिए उन्होंने अपने सांसद कोटे से 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

उद्घाटन के अवसर पर मनीष तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि कैमरों की स्थापना से इलाके में सुरक्षा बढ़ेगी और आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं के लिए सांसद निधि से आवश्यक परियोजनाओं को लगातार समर्थन दिया जाएगा। उनका कहना था कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है और इसके लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने भी सांसद द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास और जनहित की राजनीति में विश्वास रखती है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विक्टर सिद्धू, चंद्रमुखी शर्मा, पार्षद अंजू कत्याल, सुरजीत कुमार, बलविंदर कौर, पूनम और बलजीत कौर सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments