Tuesday, March 17, 2026
Homeचंडीगढ़चंडीगढ़ में ‘जागो ग्राहक जागो’ नुक्कड़ नाटक से उपभोक्ताओं को किया जागरूक

चंडीगढ़ में ‘जागो ग्राहक जागो’ नुक्कड़ नाटक से उपभोक्ताओं को किया जागरूक

चंडीगढ़ में ‘जागो ग्राहक जागो’ नुक्कड़ नाटक का मंचन, लोगों को किया जागरूक

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़:
खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामले तथा कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग, चंडीगढ़ के सहयोग से थिएटर आर्ट्स, चंडीगढ़ के कलाकारों ने ‘जागो ग्राहक जागो’ नुक्कड़ नाटक का मंचन कजहेड़ी और गांव मौलीजागरां-विकास नगर में किया। इस नाटक को राजीव मेहता द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया।

नाटक का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। कलाकारों ने दर्शकों को समझाया कि बाजार से कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता, मूल्य और निर्माण से जुड़ी जानकारी अवश्य जांचें और हर खरीदारी पर पक्का बिल लें।

नाटक के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। लोगों को सलाह दी गई कि वे अपना ओटीपी, पिन, पैन नंबर और आधार नंबर किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही गई।

इसके अलावा दर्शकों को यह भी बताया गया कि हमेशा आईएसआई और बीएसटी प्रमाणित वस्तुएं ही खरीदें और सस्ते दाम के लालच में धोखा न खाएं। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

नाटक के जरिए डीबीटी सब्सिडी कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई, जो विभिन्न सामुदायिक केंद्रों में उपलब्ध है।

इस नाटक में राजीव मेहता, सतपाल सिंह, योगेश अरोड़ा, सनी संधू, आशा सकलानी, मलकीत सिंह, राहुल वर्मा, हरप्रीत सिंह, मुनीश कपूर, संदीप कुमार और रविंदर सिंह रावत ने अभिनय किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments