News Script (By Priyanka Thakur)
चंडीगढ़, 21 मार्च:
पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब शिरोमणि अकाली दल (बादल) को झटका देते हुए अमृतसर बीसी विंग के जिला प्रधान सरवन सिंह मुनीम अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजीठा हलके के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल की मौजूदगी में उन्हें औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान कई अन्य स्थानीय नेता भी आप में शामिल हुए, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नए शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोग सरकार की जनहितैषी नीतियों और पारदर्शी प्रशासन पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार आप का रुख कर रहे हैं।
इस मौके पर मजीठा हलके के चविंडा देवी से जुड़े कई प्रमुख नेता भी पार्टी में शामिल हुए। इनमें नरिंदर सिंह, कुलवंत राय सुंदर, विजय कुमार भंडारी, हरमीत सिंह और परमजीत सिंह प्रेम शामिल हैं।
सरवन सिंह मुनीम ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह सरकार के ईमानदार शासन और विकास कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और लोगों की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की जॉइनिंग्स से पंजाब की सियासत में आने वाले समय में नए समीकरण बन सकते हैं।


