एडवांस्ड मिनिमली इनवेसिव तकनीकों पर वर्कशॉप में 31 ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने भाग किया
मोहाली: रविवार को शेल्बी अस्पताल, मोहाली में आयोजित एक दिवसीय एडवांस्ड मिनिमली इनवेसिव तकनीकों पर वर्कशॉप में क्षेत्र भर के 31 ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने भाग किया।
वर्कशॉप में अत्याधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया, व हाई-वॉल्यूम वाले ऑर्थोपेडिक क्लीनिकों में रोगियों के बेहतर उपचार परिणामों के लिए प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में शेल्बी के एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा लाइव प्रदर्शन, कैडेवरिक सिमुलेशन इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए।
मुख्य विषयों में एडवांस्ड घुटने और कंधे की आर्थोस्कोपी, रोबोटिक-सहायता प्राप्त ज्वाइंट रिप्लेसमेंट और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों के माध्यम से औसत अस्पताल में रहने की अवधि कम करना शामिल था।
चीफ ऑर्थोपेडिक सर्जन- शेल्बी अस्पताल, मोहाली डॉ प्रदीप अग्रवाल ने कहा, यह प्रैक्टिकल स्किल्स प्रशिक्षण सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल स्किल्स ज्ञान के बीच की खाई को पाटता है, जिससे सर्जनों को ऐसी तकनीकें अपनाने में मदद मिलती है जो रोगियों के ठीक होने के समय को कम करती हैं और उनकी गतिशीलता में सुधार करती हैं। पंजाब में ऑर्थोपेडिक चिकित्सा की बढ़ती मांग और जोड़ों से संबंधित मामलों में सालाना 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को देखते हुए, क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा मानकों को बेहतर बनाने के लिए ऐसी पहल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, डायरेक्टर-ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट ,डॉ गुरदर्शन सिंह नट ने कहा ।


