HomeपंजाबAAP का पंजाब में बड़ा प्रदर्शन: ‘गद्दार’ सांसदों की सदस्यता रद्द करने...

AAP का पंजाब में बड़ा प्रदर्शन: ‘गद्दार’ सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग तेज

चंडीगढ़, 26 अप्रैल: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के खिलाफ पूरे पंजाब में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राज्यभर में “पंजाब के गद्दार” के नारे गूंजे और प्रदर्शनकारियों ने दलबदल करने वाले नेताओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

जिला मुख्यालयों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक, बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया, जबकि कुछ जगहों पर सांसदों के घरों की दीवारों पर “गद्दार” लिखकर रोष प्रकट किया गया।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि राज्यसभा सांसदों को पंजाब की आवाज उठाने के लिए भेजा गया था, लेकिन उन्होंने भाजपा में शामिल होकर तीन करोड़ पंजाबियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब केंद्र की एजेंसियों के दबाव में हुआ है।

मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन नेताओं ने पंजाब और पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

लहरागागा में प्रदर्शन के दौरान मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि इन नेताओं के जाने से पंजाब की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ा है, बल्कि उनके असली चेहरे सामने आ गए हैं।

विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने कहा कि इतिहास इन नेताओं को ‘गद्दार’ के रूप में याद रखेगा और पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। वहीं विधायक मनिंदर सिंह ग्यासपुरा ने मांग की कि इन सांसदों की राज्यसभा सदस्यता तुरंत रद्द की जाए।

AAP नेताओं ने कहा कि पार्टी को मिले जनादेश के आधार पर इन सांसदों को राज्यसभा भेजा गया था, लेकिन उन्होंने अपने निजी हितों के लिए पार्टी छोड़ दी। पार्टी ने इसे भाजपा के “ऑपरेशन लोटस” का हिस्सा बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पंजाब में चल रहे विकास कार्यों को बाधित करना है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments