*जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन*
मोहाली, 28 अप्रैल:
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के नए पदाधिकारियों का चयन मोहाली एयरपोर्ट रोड स्थित एक होटल में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। इस बैठक में एसोसिएशन के लगभग 30 सदस्यों ने भाग लिया और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न किया गया।
बैठक के दौरान पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों के रूप में महासचिव स प्रेम सिंह और स सुखदेव सिंह काहलों उपस्थित रहे। इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच स सुखदेव सिंह पन्नू ने भी विशेष रूप से भाग लिया।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। सबसे पहले स प्रीतम सिंह द्वारा एसोसिएशन के वरिष्ठ कोच और लंबे समय तक सचिव रहे स स्वर्ण सिंह को चीफ पैट्रन नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
इसके बाद स स्वर्ण सिंह द्वारा स मलकीत सिंह को पुनः अध्यक्ष तथा एस.आई. एस कोरा को महासचिव बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के नामों को भी मंजूरी प्रदान की गई।
चुने गए पदाधिकारियों में डॉ. हरिंदरजीत सिंह, राम कुमार बसीस्ट, संदीप सिंह संधू, रमा शंकर प्रसाद, डॉ. बी.एस. सिद्धू, सतवीर सिंह धनोआ, परमदीप सिंह वैदवान, हरपाल सिंह चन्ना, परमजीत सिंह सरां, बलजीत सिंह, मोनिका बंसल, शारदा चंदेल, जी.एस. पल्ला, जैस्मीन कौर, रघबीर सिंह, हेमराज शर्मा, रीना रानी, प्रभजोत सिंह, गुरचरण सिंह, सुरजीत सिंह, राजविंदर सिंह, मनजीत कौर, गुरमिंदर सिंह खेसी, जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, जशनदीप कौर, मनदीप कौर, अरविंदर सिंह, नीरू रानी, सिमरनजीत सिंह राजनपुरी, सुखजीत सिंह और बलविंदर सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त कोच स हरकमलजीत सिंह को एसोसिएशन का चीफ कोच नियुक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए चीफ पैट्रन स स्वर्ण सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से एसोसिएशन की प्रगति और खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम खेलों के स्तर को और ऊंचा उठाएगी।
अंत में नए महा सचिव एस.आई. एस कोरा ने सभी सदस्यों तथा विशेष रूप से पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के पर्यवेक्षकों का धन्यवाद किया और भविष्य में मिलजुल कर कार्य करने का भरोसा दिया।


