पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कथन अंधेरा छटेगा ,सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा हो रहा है सच : रामबिलास शर्मा
…….नतीजो ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया और देश के विकास की गति को नयी ऊर्जा से भरा : रामबिलास शर्मा
……इस ऐतिहासिक विजय हेतु पश्चिम बंगाल , असम एवं पुडुचेरी भाजपा के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन : रामबिलास शर्मा
……चुनाव परिणाम पर भाजपाइयों ने जताई खुशी, शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई
चंडीगढ़
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कथन अंधेरा छटेगा ,सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा सच हो रहा है | उक्त शब्द भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने चुनाव परिणामो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहे | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एन डी ए गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक विजय हेतु पश्चिम बंगाल , असम एवं पुडुचेरी भाजपा के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा,बाबूलाल स्वामी, विजय कौशिक पालवासिया ,मनीष हलवासिया , एडवोकेट संदीप यादव, अशोक दूल्हेडी ,डॉ हरीश गोस्वामी ,राजीव शर्मा, सुनील यादव, सुषमा शर्मा, एडवोकेट राकेश वत्स ,दलवीर, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी ,अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र , कृष्ण यादव , पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत , ढिल्लू देवसर , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान बापोडिया, पूर्व सरपंच सुनील वल्मीकि, डॉ. योगेश , पंकज तिलक ,राजेश गाबा , धर्मेंद्र अरोड़ा ,विजय अरोड़ा, अरविंद, राजन , दीपक कुमार शिवदत्त चांदना , नरेंद्र कुमार सनी अमित कमार भी उपस्थित थे


