Homepunjabहिमाचल महासभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी बैठक  सेक्टर-42 कम्युनिटी सेंटर में अध्यक्ष पृथ्वी...

हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी बैठक  सेक्टर-42 कम्युनिटी सेंटर में अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी बैठक  सेक्टर-42 कम्युनिटी सेंटर में अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में महासचिव (ऑपरेशन) संजीव शर्मा ने महासभा की पिछली गतिविधियों, सचिव (वित्त) दीपक शर्मा ने वित्तीय स्थिति तथा महासचिव (प्रशासन) शिविंदर मंधोत्रा ने प्रशासनिक एजेंडे की जानकारी प्रस्तुत की।

संयुक्त महासचिव (ऑपरेशन) अजय प्रागपुरी ने बैठक का संचालन किया तथा मुख्य सलाहकार एवं मुख्य ऑडिटर एम.एल. राणा ने ऑडिट संबंधी समीक्षा प्रस्तुत की।

बैठक में दिसंबर 2026 में तीसरे अंतर-सदस्य क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सदस्यों के बीच खेल भावना, आपसी भाईचारे एवं संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना है।

बैठक में सामाजिक सेवा गतिविधियों को विस्तार देने, हिमाचली संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा संगठन की एकता को और मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

[ 94172 13371 ]

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments