Homepunjabफरीदकोट में विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका: कई बड़े नेता 'आप में शामिल हुए

फरीदकोट में विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका: कई बड़े नेता ‘आप में शामिल हुए

फरीदकोट में विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका: कई बड़े नेता आप में शामिल हुए

 

विधायक गुरदीत सिंह सेखों ने सभी नेताओं को पार्टी में किया शामिल

 

फरीदकोट, 14 मई

 

आम आदमी पार्टी (आपने फरीदकोट में भाजपाअकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार को इन पार्टियों के कई सीनियर नेताओं ने आप‘ की जनहितकारी नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर अपनी पुरानी पार्टियों को अलविदा कह दिया और आप‘ में शामिल हो गए।

 

विधायक गुरदीत सिंह सेखों ने इन सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और सिरोपा देकर उनका स्वागत किया।

 

विधायक गुरदीत सिंह सेखों ने कहा कि आप की बढ़ती लोकप्रियता और इसके जनहित के कामों को देखते हुए आज हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन अनुभवी नेताओं के आने से फरीदकोट में पार्टी और मजबूत होगी।

 

पार्टी में शामिल होने वाले खास नेताओं में नरिंदरपाल सिंह निंदा (मौजूदा प्रधाननगर कौंसिल फरीदकोट)अमित कुमार जुगनू‘ जैन (कार्यकारी प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी फरीदकोटसचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक प्रधान)नवीन अरोड़ा (जिला उप प्रधान भारतीय जनता पार्टी और विधानसभा इंचार्ज हल्का फरीदकोट) और सुखजिंदर सिंह सुखी‘ भलवान (जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल संयुक्तफरीदकोट) शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments