Homeहरियाणाहरियाणा CM नायब सिंह सैनी की कश्यप समाज को बड़ी सौगात |...

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी की कश्यप समाज को बड़ी सौगात | 24 Ghante News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कश्यप समाज के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़: Nayab Singh Saini ने कश्यप समाज के लिए कई अहम घोषणाएं करते हुए समाज के उत्थान और विकास के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल में महर्षि कश्यप के नाम पर धर्मशाला निर्माण के लिए समाज की ओर से प्रस्ताव आने पर उचित स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही इंद्री में महर्षि कश्यप के नाम से चौक का नामकरण कर वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा Kurukshetra University में महर्षि कश्यप चेयर स्थापित करने के लिए उचित फंड उपलब्ध करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आयोजित राज्य स्तरीय “महर्षि कश्यप जयंती” समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महर्षि कश्यप को महान परोपकारी और प्रजापालक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि रामायण काल में निषाद जैसे वीर राजा इसी समाज से थे, जिन्होंने वनवास के दौरान प्रभु राम को आश्रय दिया था। उन्होंने भक्त प्रहलाद और दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के पंच प्यारों में शामिल भाई हिम्मत सिंह कश्यप का भी विशेष उल्लेख किया।

नायब सिंह सैनी ने कश्यप समाज को साहसी, वीर, मेहनती और स्वाभिमानी बताते हुए कहा कि समाज में अपार क्षमताएं हैं और इन क्षमताओं का उपयोग कर समाज प्रदेश और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को नशे जैसी कुप्रवृत्तियों से दूर रखने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और केवल दुष्प्रचार करने में लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पिछड़ा वर्ग का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलवाया है।

इस अवसर पर इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अपील को ध्यान में रखते हुए सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया ताकि ईंधन की बचत की जा सके। कार्यक्रम में कश्यप समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments