Homepunjabमहंगाई ने मिडिल क्लास की कमर तोड़ी, सरकार जवाब दे : कुमारी...

महंगाई ने मिडिल क्लास की कमर तोड़ी, सरकार जवाब दे : कुमारी सैलजा

महंगाई ने मिडिल क्लास की कमर तोड़ी, सरकार जवाब दे : कुमारी सैलजा

 

चंडीगढ़ 28 मई।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने लगातार बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल पर बढ़ते टैक्स और आर्थिक कुप्रबंधन ने आम आदमी, विशेषकर मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल कर दिया है।

 

सांसद ने कहा कि आज चाय, चीनी, चावल, दाल, चप्पल, कपड़े से लेकर रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर आम जनता की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि जिस परिवार का मासिक खर्च पहले 35,000 रुपये में चलता था, वही परिवार अब रुपये 40,000 में भी संघर्ष कर रहा है। खाद्य तेल, दालें, चायपत्ती, गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार केवल टैक्स वसूली और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है, जबकि आम आदमी की परेशानियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। महंगाई ने न केवल घरेलू बजट बिगाड़ा है बल्कि शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों का खर्च भी आम परिवारों की पहुंच से बाहर कर दिया है।

 

कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स में तत्काल कमी की जाए, जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए तथा आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments