Homeपंजाबवन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने...

वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने की योजना बनाई

पंजाब में बनेंगे 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां, वन विभाग ने तैयार की बड़ी योजना

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़: पंजाब को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ने आगामी मानसून सीजन के लिए व्यापक पौधारोपण योजना तैयार की है। विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सरकारी जानकारी के अनुसार कैंपा योजना के अंतर्गत 4117.49 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा 584 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में भी पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य में 45 पवित्र वन स्थापित करने की योजना बनाई है। वहीं ग्रीन पंजाब मिशन योजना के तहत 650 नानक बगीचियां विकसित की जाएंगी, जिससे राज्य में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

विभाग की योजना में विभागीय नर्सरियों में पौधों की तैयारी और उनके रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत पौधों की सिंचाई, निराई-गुड़ाई, ग्रेडिंग तथा पॉलीबैग और रूट ट्रेनर तैयार करने जैसे कार्य किए जाएंगे।

वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पंजाब को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाना है। आगामी मानसून सीजन में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments