Homepunjabमान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को...

मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित

मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित

• मशीनों से कटाई और स्क्रबिंग से लेकर सड़कों की धुलाई तक, चार-स्तरीय सफाई मॉडल पटियाला शहर को चमकाएगा: हरजोत सिंह बैंस

• पंजाब को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बनाने के लिए हाइब्रिड सफाई मॉडल पूरे राज्य में लागू किया जाएगा: स्थानीय निकाय मंत्री

चंडीगढ़, 10 जून:

पंजाब के शहरी क्षेत्रों में सफाई और स्वच्छता कार्यों में बड़ा बदलाव लाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज अपनी तरह के पहले हाइब्रिड सफाई मॉडल की घोषणा की। यह मॉडल एक महीने के भीतर पटियाला को राज्य का सबसे स्वच्छ शहर बनाएगा और आने वाले समय में पंजाब को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य बनाया जाएगा।

पटियाला की सड़कों पर बुधवार सुबह इस नए मॉडल की शुरुआत करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह हाइब्रिड मॉडल मशीनों द्वारा घास-फूस की कटाई, सुपर-सक्शन मशीनों, स्क्रबरों, हाथों से जैविक कचरा एकत्र करने तथा सड़कों की धुलाई के कार्य को आपस में जोड़ता है। यह प्रणाली प्रत्येक वार्ड के लिए पूर्व निर्धारित साप्ताहिक सफाई कार्यक्रम के अनुसार कार्य करेगी।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब भारत के सबसे बेहतर सफाई मॉडल को लागू कर रहा है। इस चार-स्तरीय मॉडल में ऑटोमैटिक श्रब कटर (झाड़ियां काटने वाली मशीन), घास-फूस और पेड़ों की टहनियों की हाथों से सफाई, सुपर-सक्शन मशीन और स्क्रबर शामिल हैं। इसके बाद सड़कों को धोया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। अगला सोमवार इससे भी बेहतर होगा और हर सप्ताह इसमें और सुधार होगा। आपको हर सड़क चमकती हुई दिखाई देगी, जो इसी प्रणाली का परिणाम होगा।

स्थानीय निकाय मंत्री ने जोर देकर कहा कि सफाई कर्मचारी इस अभियान का मुख्य हिस्सा हैं। दूसरा चरण पूरी तरह (जैविक कचरा एकत्र करना) उन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “हमारे सफाई सेवक हमारे मुख्य भागीदार हैं। मशीनें भारी काम करेंगी और वे बारीकी वाला काम संभालेंगे। यह प्रणाली हाथों से किए जाने वाले कठिन श्रम को कम करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए तैयार की गई है। एक बार जब सड़कें चमकने लगेंगी तो गहन सफाई की आवश्यकता स्वाभाविक रूप से कम हो जाएगी, लेकिन स्वच्छता केवल बढ़ेगी।”

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारा प्रयास पटियाला को एक महीने के भीतर पंजाब का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का है। इसके बाद हम पूरे पंजाब में इस अभियान की शुरुआत करेंगे।”

———
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments