Homeपंजाबमनीमाजरा में AAP के नए कार्यालय का उद्घाटन, सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में...

मनीमाजरा में AAP के नए कार्यालय का उद्घाटन, सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

तलविंदर सिंह ने किया कार्यालय का उद्घाटन, वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की रही बड़ी मौजूदगी

मनीमाजरा। आम आदमी पार्टी (AAP) के नए कार्यालय का उद्घाटन वार्ड नंबर-6 के माड़ीवाला टाउन में रविदास गुरुद्वारा के सामने उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समाजसेवी एवं मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के प्रधान तलविंदर सिंह ने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष मेवा राम, कोर कमेटी के चेयरमैन प्रेम गर्ग, उपाध्यक्ष दीपा दुबे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनके अलावा जी.एस. बराड़, तरसेम मित्तल, अवतार सिंह, हरप्रीत, हीरा और गुरमीत राणा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस दौरान जसी जस, सिकंदर, रणधीर, हरदीप, अंशु, अमन, हरप्रीत, हैप्पी और इंद्रजीत सहित कई लोगों ने अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

नए कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी समस्याओं पर चर्चा कर सकें और जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर तलविंदर सिंह ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर अपना सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments