Homeपंजाबगुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर तेरा ही तेरा मेडिकोज देगा...

गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व पर तेरा ही तेरा मेडिकोज देगा विशेष छूट

ट्राइसिटी सीनियर सिटिजन की सेक्टर-33 कम्युनिटी सेंटर में मासिक बैठक आयोजित, तेरा ही तेरा एथिकल लैब भी देगा विशेष पैकेज

चंडीगढ़। ट्राइसिटी सीनियर सिटिजन की मासिक बैठक सेक्टर-33 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत श्रीमती राजिंदर कौर सहदेव (निम्मी) ने की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, टी-गेम और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों और मेहमानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सचखंड श्री हजूर साहिब के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं पूर्व ओएसडी तथा पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व डीजीएम दविंदरपाल सिंह चावला ने मेहमानों का स्वागत किया। तेरा ही तेरा मेडिकोज, चंडीगढ़ के इंचार्ज के रूप में उन्होंने तेरा ही तेरा मिशन की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के आगामी गुरुपर्व को समर्पित तेरा ही तेरा मेडिकोज की ओर से विशेष डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही तेरा ही तेरा एथिकल लैब की ओर से विशेष मामलों में एक फ्री पैकेज भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने आंखों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए स्मार्ट ग्लास निशुल्क उपलब्ध कराने की विशेष पहल की जानकारी दी। इन स्मार्ट ग्लास की अनुमानित कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के बीच बताई गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

बैठक के दौरान नवंबर 2026 में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी सदस्यों से केक कटवाया गया, उन्हें मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया और विशेष उपहार भेंट किए गए।

इसके अलावा टी-गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल मेहमानों और सदस्यों के लिए जलपान तथा दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जेठी जी, रविंदर नाथ, श्रीमती प्रतिपाल कौर, मिनोचा, मावी साहिब और गवर्निंग बॉडी के अन्य सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी सेवा मल्होत्रा ने निभाई। सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments